Home » प्रदेश » जगत फायरिंग मामले दो सगे भाई सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगत फायरिंग मामले दो सगे भाई सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुराबड़ । थाना पुलिस ने ग्राम जगत में रात के समय हुई फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कारवाहीं करतें हुए तीनों आरोपी चरमर तालाब, कुराबड़ निवासी मावाराम पुत्र भानाराम,लक्ष्मण व गणेश लाल पुत्र लखमाराम को गिरफ्तार किया गया हैं। थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि जगत निवासी किशन ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि दिसबंर 2025 की रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने घर पर बंदूक से फायर किया। जिससे घर की चौखट और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान परिवार घर के अंदर सो रहा था। थानाधिकारी द्वारा गठित टीम में एएसआई जग्गा लाल, राजेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, माधुसिंह, भुपेन्द्र कुमार सहित कांस्टेबल भुराराम शामिल थें। वहीं पुलिस गिरफ्तार किए गये आरोपियों से वारदात के पीछे के कारणों और हथियार की बरामदगी के संबंध में अग्रिम कारवाहीं कर रहीं हैं।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!