Home » प्रदेश » अवैध मादक पर्दोथो के साथ होटल संचालक गिरफ्तार, 6.80 लाख नगद बरामद

अवैध मादक पर्दोथो के साथ होटल संचालक गिरफ्तार, 6.80 लाख नगद बरामद

टीड़ी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा व वृताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और नकदी बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने होटल संचालक चित्तौड़गढ़ (हाल कृष्णा होटल एवं तरलोके दा ढाबा, पाटिया) निवासी देवीलाल सेन (45 वर्ष) को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध अफीम, 20 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा, 6 लाख 80 हजार नगद (ड्रग मनी) सहित 3 इलेक्ट्रिक कांटे, डोडा चूरा पीसने की चक्की और खाली प्लास्टिक डिब्बियों को बरामद किया गया हैं।
थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित श्रीकृष्णा होटल एवं रेस्टोरेंट तरलोके दा ढाबा का संचालक देवीलाल सेन अपने पास के किराये के कमरे में अवैध मादक पदार्थ रखता है। उन्होंने बताया कि होटल संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस अभियुक्त से अवैध पदार्थों की खरीदी करने वाले नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। कारवाहीं के दौरान प्रभारी विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल करतार सिंह, अखिलेश्वर, हितेन्द्र सिंह , कांस्टेबल कमलेश, मुकेश, कृष्ण कुमार, सुरेन्द्र, चिराग, सुरेश सहित राजकुमार शामिल थे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!