Home » प्रदेश » बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ सम्मान

बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ सम्मान

उदयपुर। गुरूवार को जिले के गुरुद्वारा सचखंड दरबार, सिक्ख कॉलोनी में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा सचखंड दरबार के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलूजा ने की थी। सिक्ख समाज के अधिवक्ताओं ने परंपरागत रूप से कार्यकारिणी का अभिनंदन किया गया। वहीं हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल सिंह छाबड़ा का गुरुद्वारा सचिव दशनीत सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी सहित पुस्तकालय सचिव विनोद औदिच्या को सम्मानित किया गया। आंतरिक कमेटी सदस्य रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि समारोह के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। वर्ष 2026 के सफल एवं शुभ कार्यकाल के लिए वाहेगुरू जी से मंगलकामना की गई। इस दौरान अधिवक्ता आयुष अरोड़ा, रविन्द्र पाल सिंह कप्पू, इनीत अरोड़ा, शिवम अरोड़ा, अमरजीत सिंह अरोड़ा, देवेंद्रपाल सिंह, हरमिंदर सिंह, कुलबीर सिंह, कुलवंत सिंह, गुरुबक्ष सिंह कालरा, तरनजीत सिंह सहित महिला विंग से हरजीत कौर, चंद्रजीत कौर, गुड्डी कौर व अधिवक्ता दिलीप बापना, गौरव बाबेल, जयदीप सिंह सलूजा एवं साहिल सलूजा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजुद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!