
उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रकमपुरा बेडवास की 10 बीघा जमीन के फर्जी बेचान मामले में मुख्य षड्यंत्रकर्ता अर्जुनसिंह को गिरफ्तार किया है। अप्रैल 2025 में दर्ज इस मामले में आरोपियों ने असली मालकिन बदामीबाई की जगह एक डमी महिला खड़ी कर रजिस्ट्री संपादित करवाई थी। थानाधिकारी पूरण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहयोग से मुख्य आरोपी को धर दबोचा। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से इस गिरोह के अन्य संपर्कों और अन्य संदिग्ध सौदों के बारे में पूछताछ कर रही है।





