Home » प्रदेश » गोगुंदा पुलिस की कार्यवाही 80 लाख का डोडा चूरा जब्त, फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ी कार

गोगुंदा पुलिस की कार्यवाही 80 लाख का डोडा चूरा जब्त, फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ी कार

गोगुंदा । जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए करीब 80 लाख का 361 किलो 947 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा और एक कार को जब्त किया हैं। थानाधिकारी श्याम सिंह चारण नें बताया कि गठित टीम ने गोगुंदा-सायरा रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान तरपाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ा दी थी। पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए कार के टायर बर्स्ट कर दिए थे इसके बावजूद तस्कर फटे टायरों के साथ कार को करीब 10 किलोमीटर तक भाग गया था। पीछा कर रही पुलिस टीम जब झाडोली गांव के पास पहुंची, तो तस्कर हाईवे किनारे गाड़ी को छोड़कर झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली गई तो उसमें 17 प्लास्टिक के कट्टे थे। जिसमें भारी मात्रा में डोडा चूरा भरा था। उन्होने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। कार्यवाही के दौरान हैड कांस्टेबल चरण सिंह (विशेष भूमिका), कांस्टेबल योगेन्द्र, भूपेन्द्र, विरेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह सहित चालक अजीत सिंह शामिल थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!