
गोगुंदा– क्षेत्र के महाविद्यालय में बुधवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का दीप प्रज्जवलन के साथ विशेष शिविर का शुभारंभ आयोजित हुआ। शिविर के प्रथम दिन गोगुंदा थाने के एएसआई विनेश कुमार व कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने आए दिन हो रहें साइबर अपराधों के बारे जागरूक रहने की जानकारी साझा की। शिविर में राजकीय कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिनेश हंस ने ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋचा माथुर ने की थी उन्होंने शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक स्थर पर जागरूक होने की जानकारी दी थी। इस दौरान डॉ सबा अगवानी , डॉ शंकर लाल ढोली, असुराम , मनीषा चारण , डॉ कृष्णा भाटी सहित दौलाराम मौजुद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





