
बेकरिया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना पुलिस ने बड़ी कारवाई करतें हुए नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से गांजा ले जा रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि एक विशेष टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगे। संदेह होने पर टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास एक प्लास्टिक के कट्टे में अवैध गांजा पाया गया। उन्होंने बताया कि कारवाही के दौरान प्रेमपुरा, थाना कुंवारिया (राजसमंद) निवासी ईश्वर सिंह पुत्र भैरूसिंह व ईश्वर सिंह पुत्र भुर सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं। कारवाई के दौरान हेड कांस्टेबल कालू लाल, कांस्टेबल जोधाराम, हेमन्त कुमार, ईश्वर सहित सीताराम शामिल थें।





