
गोगुंदा। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ई-केवाईसी करवाने में आ रही तकनीकी खामियों और छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट अपडेट न होने की समस्या को लेकर मंगलवार को पुनावली ग्राम पंचायत के सरपंच व उप-सरपंच ने उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपाकर राहत प्रदान करने की मांग की हैं। ज्ञापन में बताया कि सरकार के नियमानुसार अब केवल उन्हीं लाभार्थियों को राशन सामग्री मिल पाएगी जिनकी केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। लेकिन सबसे बड़ी बाधा 5 वर्ष तक के बच्चों के साथ आ रही है। तकनीकी कारणों से आधार मशीनें छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट अपडेट नहीं कर पा रही हैं। आमतौर पर बायोमेट्रिक अपडेट 6 से 8 वर्ष की आयु के बाद ही सुचारू रूप से काम करते हैं, जिसके कारण हजारों पात्र बच्चे इस प्रक्रिया से वंचित रह जाते हैं। ज्ञापन में बताया कि यदि केवाईसी समय पर अपडेट नहीं हुई, तो गरीब परिवारों के बच्चों का नाम खाद्य सुरक्षा सूची से कट सकता है या उनका राशन रुक सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यंत निर्धन परिवारों के सामने खाद्य संकट खड़ा होने की आशंका है। ज्ञापन के माध्यम से उचित समाधान करने की मांग की हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





