
सायरा। थाना क्षेत्र के पानेरियो की भागल गांव में रविवार देर शाम एक कुएं में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सोमवार को शव की शिनाख्त कर ली है। रविवार शाम को ग्रामीणों ने कुएं में एक शव को तैरता हुआ देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सोमवार को जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला और तलाशी ली, तो युवक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान सुआवतो का गुड़ा निवासी ताराचंद पुत्र नोकाराम मेघवाल के रूप में हुई थी।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ताराचंद करीब दो महीने पहले परिवार में हुई अनबन के बाद नाराज होकर घर से निकल गया था। वह अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था, इसलिए परिजनों ने सोचा कि वह इस बार भी कहीं रोजगार के लिए गया होगा। परिजनों को उसकी मृत्यु होने तक की इस बात का अंदाजा नहीं था। पुलिस ने सोमवार सुबह शव को कुएं से बरामद किया गया और पुरी तरह से सड़ा हो जाने की वजह से मौके पर ही पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





