Home » प्रदेश » ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा से जोड रहे हैं आईआईएफएल फाउंडेशन व सृष्टि सेवा समिति

ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा से जोड रहे हैं आईआईएफएल फाउंडेशन व सृष्टि सेवा समिति

सायरा। क्षेत्र में संचालित आईआईएफएल फाउंडेशन व सृष्टि सेवा समिति कमजोर वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के सखियों की बाड़ी परियोजना केंद्रो पर कार्यक्रम आयोजित कर रहीं है। संगठन उन बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ रहे है जो सामाजिक व आर्थिक परिस्थतियों के कारण विद्यालय जाने में असर्मथ हैं।
कार्यक्रम प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि आईआईएफएल फाउंडेशन एवं सृष्टि सेवा समिति पिछले 7 वर्षों से सायरा क्षेत्र में निरंतर रूप से बालिका शिक्षा के लिए कार्य कर रही हैं। विगत सात वर्षो में 1000 से अधिक बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा है। आईआईएफएल फाउंडेशन समय-समय पर बालिकाओं की शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत भी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में आईआईएफएल फाउंडेशन का प्रयास न केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है बल्कि समाज में सामाजिक चेतना एवं सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आईआईएफएल फाउंडेशन की निदेशक डॉ. मधु जैन नेे बच्चों के लिए 1050 स्वेटर, जूते एवं मोज़े वितरित किए गए थें । शीत ऋतु के चलतें बच्चों को सर्दी से राहत मिल पाएगी व नियमित उपस्थिति बनी रहेगी और पढ़ाई में निरंतरता सुनिश्चित हो सकेगी। इस दौरान सेमड सरपंच केशी बाई, पटवारी जितेंद्र पालीवाल, जितेंद्र नागदा, पर्वत कुमार गरासिया सहित मौजुद रहें ।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!