Home » प्रदेश » मेवाड राजपूत महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर हुआ संपन्न

मेवाड राजपूत महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर हुआ संपन्न

गोगुंदा । रविवार को अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा ट्रस्ट का वार्षिक सम्मेलन प्रतिभा सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर महासभा के मुख्यालय कविता स्थित उदय राज भवन पर संपन्न हुआ। प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 298 बालक-बालिकाओं को एवं सरकारी सेवा में चयन होने वाले 56 युवाओं को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष भंवर सिंह चदाणा ने कहा कि वैश्विक दौर में वर्तमान में बढ़नी प्रतिस्पर्धा के समय में समाज में शिक्षा बहुत जरूरी है। अगर अपने बालक – बालिकाओं को शिक्षित करेंगे तो वह अपने पैरों पर अपने आप खड़े हो जाएंगे और दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
महासभा के महासचिव पंकज सिंह कडेचा ने बताया कि समारोह के अध्यक्ष भंवर सिंह चदाणा, मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष सूरत सिंह चदाणा ,विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व अध्यक्ष कालू सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष भूरसिंह परमार, केसर सिंह तलादरा, बालसिंह रामा, कुंभलगढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट लालसिंह परमार, ओमसिंह खरवड ,जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह चदाणा , महासचिव पंकज सिंह कडेचा, कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह गहलोत, सह कोषाध्यक्ष नाहर सिंह राजपुत, एम आर जे एस अध्यक्ष भंवर सिंह चदाणा, गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, गिर्वा चौखला अध्यक्ष किशनसिंह परमार, वाकल अध्यक्ष खुमानसिंह बयाना, गोगुंदा अध्यक्ष अमरसिंह तलादरा चेनसिंह भादवीगुडा, खमनोर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन सिंह परमार, भाजपा राजसमंद जिला मंत्री सहित बब्बर सिंह चदाणा ने कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं समारोह में महासभा युवा संगठन अध्यक्ष दिनेश सिंह चदाणा , बसंत सिंह बोरज, दीपसिंह, लक्ष्मण सिंह प्रतापपुरा, गोपाल सिंह भारोडी, नाथु सिंह भंवर सिंह मादा, अजय सिंह परमार के नेतृत्व में 102 यूनिट रक्तदान संग्रहित हुआ।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!