
गोगुंदा | ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को समझने और ग्रामीण विकास की प्रक्रियाओं से रूबरू होने के लिए शनिवार को विकल्प संस्थान के तत्वावधान में युवाओं हेतु एक ‘एक्सपोजर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में 25 लड़कियों और 15 लड़कों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्थानीय शासन की बारीकियों को सीखा। मजावद पंचायत के विद्यालय सहायक कैलाश नाथ ने बताया कि किस प्रकार पंचायत स्तर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा (गेहूं वितरण) और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने युवाओं को दस्तावेजों की महत्ता और आवेदन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। भ्रमण के दौरान युवाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी अवलोकन किया गया आशा सहयोगिनी भंवरी बाई ने लड़कियों को पोषाहार वितरण और किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर केंद्रित चर्चा करते हुए सेनेटरी नैपकिन के उपयोग और वितरण की जानकारी साझा की गई।
बगरूंदा पंचायत में आधार कार्ड ऑपरेटर गणपत सिंह देवड़ा ने युवाओं को डिजिटल सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड को अपडेट रखना क्यों आवश्यक है और किन-किन सरकारी व गैर-सरकारी कार्यों में इसकी अनिवार्यता होती है। युवाओं ने आधार अपडेशन की तकनीकी प्रक्रिया को भी करीब से देखा। इस दौरान विकल्प संस्थान से पिंकी खटीक, किरण कुंवर, हर्षिता तेली , दिव्यांश तेली सहित कई युवा मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





