Home » प्रदेश » नौ दिवसीय जल धारा तपस्या एवं महामृत्युंजय यज्ञ महोत्सव का हुआ भव्य समापन

नौ दिवसीय जल धारा तपस्या एवं महामृत्युंजय यज्ञ महोत्सव का हुआ भव्य समापन

सायरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढूंढी (बरवाड़ा) स्थित सादडा ओगड़ जी की धूणी पर आयोजित नौ दिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ एवं जल धारा तपस्या महोत्सव का भव्य समापन शनिवार को हुआ। श्री दिगंबर मनसुख गिरी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का नौ दिनों तक अनूठा संगम रहा। महोत्सव के दौरान महाराज श्री द्वारा ब्रह्म मुहूर्त में 108 कलश, मटकों से जलाभिषेक कर कठिन जल धारा तपस्या की गई थी ।महामृत्युंजय यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति पंडित यशवंत श्रीमाली के आचार्यत्व में संपन्न हुई। समापन अवसर पर आयोजित रात्रि जागरण में भजन गायकों ने गुरु महिमा की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में हरिद्वार और आबूराज से महामंडलेश्वर, हितेश्वरानंद गिरी जी महाराज (महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा, हरिद्वार)
महेंद्रपुरी जी महाराज (खंडेश्वरी पंचायती निरंजनी, हरिद्वार) सहित स्वामी राजगिरी जी महाराज (आबूराज जूना अखाड़ा) शामिल थें। इस अवसर पर लाल सिंह झाला , कुंभलगढ़ पूर्व उपप्रधान निर्भय सिंह झाला, और फतेह लाल जोशी (रावलिया खुर्द) सहित उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, नांदेश्मा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, पूर्व उपप्रधान राघवेंद्र सिंह बरवाड़ा , महामृत्युंजय यज्ञ सेवा समिति के प्रचार मंत्री भंवर सिंह सिसोदिया, आयोजक देवी सिंह सिसोदिया, रतन सिंह मोजावत, हिम्मत सिंह परमार, धूल सिंह दशाणा और बब्बर सिंह वासना मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!