
उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान मे ज्ञान प्रकाश गुप्ता जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर) द्वारा केंद्रीय कारागृह उदयपुर का मासिक औचक निरीक्षण किया। एडीजे कुलदीप शर्मा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह उदयपुर के मासिक निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, अपील चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, एस टी डी, वी सी से पेशी इत्यादि की जानकारी ली गई । निरीक्षण के दौरान अधीक्षक केंद्रीय कारागृह उदयपुर राजपाल सिंह उपस्थित रहे । मासिक निरीक्षण के दौरान बंदीजन की अपील एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विशेष निर्देश प्रदान दिए गए ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





