Home » प्रदेश » महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न, लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भर हो रही हैं महिलाएं

महिला मोर्चा सम्मेलन संपन्न, लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भर हो रही हैं महिलाएं

गोगुंदा। बुधवार को पंचायत समिति सभागार में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा देहात महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस दौरान प्रधान सुंदर देवी गमेती, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, सायरा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जालम सिंह चावड़ा, गोगुंदा महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी जैन, जिला महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी ललिता जोशी सहित राजीविका से जुड़ी महिलाएं मौजुद रहीं।
महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मंडावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लखपति दीदी योजना महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजगार पाकर परिवार की आर्थिक रीढ़ बन रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं राजीविका के माध्यम से ऋण लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। वर्तमान में महिलाएं साबुन और गुलाल बनाना, शहद संग्रहण, सिलाई कार्य सहित पापड़ बनाने जैसे कार्यों के जरिए अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!