
उदयपुर। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ (जिला इकाई) के जिलाध्यक्ष सौरभ खमेसरा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए और संभाग प्रभारी मनजीत सिंह यादव के परामर्श से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर अधिक मजबूत और सक्रिय बनाना है।
प्रमुख नियुक्तियाँ और जिम्मेदारियाँ
महिला संगठन वंदना शर्मा और गुंजन को महिला संगठन प्रभारी, जबकि प्रियंका जोशी और सोनिका पाटीदार को सहायक महिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। टीएसपी एवं विशिष्ट प्रभार रवि परमार को टीएसपी प्रभारी, शांतिलाल मीणा को सहायक टीएसपी प्रभारी, कीर्ति डांग व कल्पना पालीवाल को सांस्कृतिक प्रभारी तथा कमल छाबड़ा को खेल प्रभारी बनाया गया है। प्रशासनिक एवं मीडिया सुमित जोशी को ब्लॉक कार्डिनेटर, हर्ष गुर्जर को सह-कोषाध्यक्ष, विजय मीणा को मीडिया प्रभारी और नरेश यादव को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।विभिन्न सरकारी विभागों में समन्वय हेतु निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है
चिकित्सा एवं स्वास्थ्यरू सुरभि मोगरा व मयंक तम्बोली क्षेत्रीय जनजाति विभाग एवं संभागीय आयुक्त कार्यालय राजकुमार अग्रवाल, जिला मुख्यालय अजय सिंह राजपूत खान एवं भू-विज्ञान निकिता जैन, परिवहन विभाग लक्ष्मीलाल मेघवाल, आबकारी विभाग गिरधारी लाल प्रजापत, वन विभाग भूपेन्द्र सिंधल, राज्य बीमा एवं भविष्य निधि महिपाल सिंह दासुंदी, कृषि विभाग, हिमांशु सनाढ्य, ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा संगठन को ग्रामीण स्तर पर सशक्त करने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें अविनाश मेघवाल (गिर्वा), विश्वराज सिंह कृष्णावत (बड़गांव), दिनेशचन्द्र टांक (खेमली), पृथ्वीराज जाट (मावली), शैलेन्द्र रेगर (फतेहनगर), दिग्दर्शन भट्ट (भींडर), रूचिका शर्मा (कुराबड़), दिव्या जैन (झाड़ोल), दिनेश कसोटा (फलासिया), महेश गमेती (गोगुंदा), जूही कटारा (सायरा), लोकेश मीणा (देवला), अशोक कुमार (कोटड़ा), रीता कुमारी मीणा (खेरवाड़ा), विजय कुमार मीणा (ऋषभदेव) और रमेश जोशी (नयागांव) शामिल हैं। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव जसवंत सिंह चौहान ने विश्वास जताया कि नवगठित कार्यकारिणी पूरी एकजुटता के साथ आईटी कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करेगी। कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा के बाद से ही जिले के आईटी कर्मचारियों में हर्ष की लहर है।





