Home » प्रदेश » अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही जारी, जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही जारी, जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

सायरा। अरावली के संरक्षण को लेकर राज्य सरकार की ओर से अरावली विस्तार के जिलों में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर प्रारंभ किए गए अभियान के तहत उदयपुर में भी जिला कलक्टर के निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। खनिज अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार को संयुक्त निरीक्षण दल ने क्षेत्र के रोयडा ग्राम में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई कर 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर सहित खनिज जब्त किया गया। अंसारी ने बताया कि अभियान 15 जनवरी तक जारी रहेगा। इसमें खनन, वन, परिवहन, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें निरीक्षण कर अवैध खनन, भण्डारण और निर्गमन के विरूद्ध कार्यवाही करेंगी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!