Home » प्रदेश » टीकाकरण में सहयोग करने की दिलाई शपथ

टीकाकरण में सहयोग करने की दिलाई शपथ

उदयपुर– गिर्वा ब्लॉक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ ओर अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से संचालित जीरो डोज परियोजना के अंतर्गत रविवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धानमंडी में प्रभावशाली सहयोगियों ( इन्फ्लूएंजर) के नियमित टीकाकरण में अभिवृद्धि हेतु पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन, विडियोज एवं आपसी चर्चा के माध्यम से आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ नीलम बाफना ने टीकाकरण अभिवृद्धि के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने टीकाकरण प्रतिरोधी एवं झिझक रखने वाले परिवारों एवं सेवाप्रदाताओं के बीच एक कड़ी बनकर सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के लिए संभागीय सक्रिय रूप से कार्य करने का आव्हान किया गया। ब्लॉक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ निधि यादव ने टीकाकरण से 11 जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। जिला समन्वयक पंकज भट्ट ने इन्फ्लूएशर्स को समाज में टीकाकरण के प्रति व्याप्त शंकाओं के समाधान के लिए आगे आने को लिए कहा । टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रभावशाली सहयोगियों से अपेक्षाएं एवं भूमिका पर चर्चा की और पॉवर पॉइंट माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। ब्लॉक समन्वयक लोकेश कुमार शर्मा ने पंचायत की भूमिका पर बल देते हुए जीरो डोज परियोजना में जीरो डोज ओर ड्राफ्ट आउट के क्रम को कम करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। समन्वयक देवनारायण खटीक ने समुदाय को जागरुक करने के लिए गांव में की जा रही सामुदायिक बैठकों के बारे में जानकारी दी गई। बैठकों के माध्यम से किस प्रकार से समुदाय को जागरुक किया जा रहा हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!