
गोगुंदा । रविवार को कांग्रेस कार्यकताओं ने अरावली पर्वतमाला में खनन करने की मंजूरी पर नाराजगी जताते हुए गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के देवला पंचायत समिति में रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यालय से उप तहसील कार्यालय, काला चौराहा तक निकाली गई।
रैली को संबोधित करते हुए डॉ गरासिया ने कहा कि अरावली पर्वतमाला हरियाणा से शुरू होकर सम्पूर्ण राजस्थान सहित गुजरात तक फैली हुई है। अरावली की एक लाख पहाड़ियां हैं जिसमें से मात्र एक हजार पहाड़ियां 100 मीटर से ऊपर है जबकि 99 प्रतिशत पहाड़ियां सौ मीटर से नीचे के दायरे में आती है, जिसे सरकार खनन किए जाने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में अरावली पर्वतमाला श्रृंखला के मामले में शपथपत्र देकर मानव जीवन के साथ धोखा किया हैं। डॉ गरासिया ने कहा कि केन्द्र में जब प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह थे उस समय गरीबों के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) शुरू की थी, जो वर्तमान में मनरेगा पर आमजन के जीवन यापन निर्भर है। लेकिन केन्द्र सरकार ने महानरेगा योजना को बंद कर इसके स्थान पर जो योजना शुरू की हैं, जिसे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा 60 और 40 प्रतिशत बजट वहन किया जाएगा। इससे इस योजना को चलाना राज्यों पर निर्भर रहेगा। क्योंकि राज्य सरकारों के इसके लिए पहले से ही पर्याप्त बजट नहीं है। ऐसी स्थिति में यह योजना धीरे धीरे बंद हो जाएगी।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष हरी सिंह झाला, युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ खान, देहात कांग्रेस जिला महासचिव प्रदलाद सिंह झाला, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, युथ उपजिलाध्यक्ष भाणाराम गरासिया, वरिष्ठ नेता केसूलाल खैर, मंडल अध्यक्ष नीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासिया, बरकत अली, पन्नालाल मेघवाल, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल, समिति युवा मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल, हमीर सिंह चदाणा, किशन सिंह , वरिष्ठ नेता लक्ष्मण लाल गरासिया, छगनाराम, उपलावास सरपंच चेराराम, मोतीलाल, राणाराम, जोगाराम, भीमाराम, जोशीराम गरासिया, खेमसिंह देवड़ा,खाम सरपंच पेमाराम, तिलोई सरपंच प्रतिनिधि सोनाराम गरासिया, चित्रावास सरपंच प्रतिनिधि किरण गरासिया, सीपी गरासिया सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता में मौजुद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





