
गोगुंदा– गुरुवार को कस्बे के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। इलाज कराने आए एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक घर से अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अस्पताल पहुँचा था, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया था। ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि रोयडा गांव के कडेचों की भागल निवासी पन्न सिंह राजपूत (40) की तबीयत खराब होने पर वो अपने (14) वर्षीय बेटे प्रकाश सिंह के साथ गोगुंदा अस्पताल आया था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार और जांच के दौरान ही पन्न सिंह की हालत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पन्न सिंह गांव में ही खेती-बाड़ी और डेयरी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते था। उनके परिवार में दो बेटे और एक दो साल की मासूम बेटी है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश मीणा ने बताया कि पन्न सिंह जब अस्पताल पहुंचे था। तभी उनके सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। चिकित्सकों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक को पिछले करीब 2 वर्षों से सीने में दर्द की समस्या बनी हुई थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





