
उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के सख्त निर्देशों के बाद शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को सूरजपोल थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने एक संयुक्त दबिश देते हुए गुलाब बाग स्थित होटल पद्मिनी पैलेस से जुआ खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
साबरकांठा (गुजरात) के रहने वाले हैं सभी आरोपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपी साबरकांठा जिले के इडर (गुजरात) क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ 2,52,000 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस टीम की सफलता यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि यह खेल कब से चल रहा था और इसमें होटल प्रबंधन की क्या भूमिका है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





