Home » प्रदेश » बाबा रामदेव मंदिर प्रतिष्ठा समिति का गठन, डीसी मेघवाल को सौंपी कमान

बाबा रामदेव मंदिर प्रतिष्ठा समिति का गठन, डीसी मेघवाल को सौंपी कमान

गोगुंदा। कस्बे की मेघवाल बस्ती में मेघवाल समाज की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक एकता और धार्मिक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाबा रामदेव मंदिर प्रतिष्ठा समिति के नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डीसी मेघवाल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष डीसी मेघवाल ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर प्रतिष्ठा के इस पावन कार्य को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बैठक में सर्वसम्मति से अन्य पदों पर भी नियुक्तियाँ की गईं जिसमें उपाध्यक्ष प्यारचन्द गहलोत, संरक्षक गागूलाल मेघवाल, कोषाध्यक्ष वक्ता राम, सह कोषाध्यक्ष गोवर्धनलाल बामनिया, सचिव दुर्गेश भीयाजिया, सहसचिव राजू लाल अमलाजिया एवं मनीष मेघवाल सहित मीडिया प्रभारी के पद पर किशन मेंघवाल को नियुक्त किया गया हैं। इस दौरान कमलेश मेंघवाल, किशन लाल, रोशन, भंवर लाल, दकरिया पोखर, ललित कसौटिया, ललित, लक्कूम, धर्मेश भीयाजिया, भूपेन्द्र, मुकेश मेघवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने नई कार्यकारिणी को माला पहनाकर स्वागत किया और मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने का संकल्प लिया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!