Home » प्रदेश » राज्यपाल ने किया मजावद, उमेश्वर जी जाने वाली सड़क का शिलान्यास

राज्यपाल ने किया मजावद, उमेश्वर जी जाने वाली सड़क का शिलान्यास

गोगुंदा – सोमवार को नेशनल हाईवे 27 के समीप धोली घाटी में भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में प्रताप चौक, धोली घाटी, मजावद, उमेश्वर जी, रामपुरा चौराहा से हाइवे तक जाने वाली सड़क का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को मेवाड़ी साफ़ा पहनाते हुए महाराणा प्रताप कि प्रतिमा को भेंट किया गया।
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जहां हूं वो आप सबकी की बदौलत हूं। मेरा जो पद हैं वो दूसरी तरह का हो गया है आज पहली बार शिकायत मिलेगी क्योंकि आज राजनैतिक मंच पर बुलाया गया है । उन्होंने कहा कि कौशल्या का लाल भगवान राम बन गया वो ताकत हमारे में भी है लेकिन उसको समझ नहीं पाते हैं। हर काम को शांति से करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि सब समझ आ जाए । आज जो‌ जनजाति क्षेत्र के लिए 80 करोड़ का बजट प्रधानमंत्री ने रखा है वो जनता का ही टेक्स है। कांग्रेस कार्यकाल में वो पैसा पहले जनता तक पहुंचने से पहले ही बीच में कट जाता था, लेकिन अब आनलाइन सुविधाओं की वजह से सीधे जनता के पास पहुंचता है। उन्होंने कहा जनता का जो टेक्स बनता है वो 2 लाख 10 हजार करोड़ लेकिन कांग्रेस पार्टी बीच में तीन चौथाई पैसा कट जाता और एक चौथाई जनता के पास पहुंचता था लेकिन अब जो पैसा आपको दिया जा रहा है वो सब आपका ही है। सरकार ने गरीब के लिए रोटी , बिजली और मजदूरी सारे काम दस सालों में किए हैं। अब सरकार ने 62 करोड़ का सड़क कार्य दिया हैं जैसे सड़क बन‌ जाएगी तो रोजगार भी हो सकेगा। सरकार ने 45 प्रतिशत ट्राइबल क्षेत्र के लिए आरक्षण दिया है, ताकि क्षेत्र का हर बच्चा नौकरी कर सकेगा। अब रोजगार तो हमारी सरकार ने दिया लेकिन अब युवा बोल रहे हैं हिंदु नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर महाराणा प्रताप की सेना में आदिवासी और भीलू राणा नहीं होता तो राणा युद्ध नहीं लड़ सकता था। अगर ऐसे फूट डालकर राज करोंगे तो सब खत्म हो जाएगा। आजका युवा हत्यारों को वोट देकर बोल रहा है हम अलग है क्या अलग है बहुत दुख होता है। इमानदारी से काम करना सीखो। कांग्रेस पार्टी में महाराणा प्रताप का नाम कहीं नहीं सुना जाता था लेकिन जनता पार्टी के विकास के पैसे से हल्दीघाटी और कुंभलगढ़ पहचाना जाता है।

जनजाति कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराडी ने कहा कि जनता अपने वोट से नेता का चयन करती है और वही देश पर राज करते हैं। जिस गति से भारतीय जनता पार्टी ने विकास किया है तो पिछली सरकार के खाते में क्या है। जनता लोकतंत्र में नेता का चयन इसलिए करती है कि विकास और भलाई का काम करेंगे लेकिन पिछली सरकार ने क्या किया सवाल पुछना चाहिए। गांव की सड़कें भी अटल बिहारी वाजपेई के कारण बनी हुई होंगी अन्यथा गांव में डामरीकरण सड़क नहीं मिलती। उन्होने कांग्रेस को लेकर कहा कि नारे लगे लेकिन किसान और देश का भला नहीं किया। अब देश के प्रधानमंत्री ने किसान समाननिधी योजना शुरू की । राज्य सरकार के बड़े – बड़े विकास कार्यों को सुशासन रथ गांव गांव जाकर जनता को दिखा रहा है। सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए 80 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की है जबकी जनजाति के गांव 63 हजार है । उन्होंने ने बाप पार्टी को लेकर कहा कि बाप है लेकिन किसका बाप है मुझे पता नहीं। लेकिन आदिवासी हिंदु है । लेकिन बाप पार्टी वाले कहते हैं राम तो पैदा ही नहीं हुआ था ऐ काल्पनिक है। इस तरह की कोई राजनीतिक पार्टी नहीं होती है।

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो 500 करोड़ के काम चल रहे हैं गुलाबचंद कटारिया की देन है। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कालेज , सायरा में 45 करोड़ का जीएसएस, एकलव्य मॉडल , सायरा में कालेज सहित उप जिला चिकित्सालय के लिए लगे टेंडर जैसे विकास कार्यों को साझा किया ।

इस दौरान विधायक प्रताप लाल भील, जिला प्रमुख ममता कुंवर, जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, प्रधान सुंदर देवी, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दया लाल चौधरी, चंद्रेश फ़तावत, पूर्व उप प्रधान पप्पु राणा भील, महामंत्री सुरेश सोनी, भेरूसिंह, उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, सुरेश पालीवाल, राजकुमारी जैन, मंडल मंत्री देवी सिंह, अरविंद मेनारिया, वरिष्ठ नेता नाहर सिंह देवड़ा, बाबूलाल सुथार, गोपी लाल मेनारिया, बाबूलाल तेली, मंडल प्रतिनिधि डीसी मेघवाल, नांदेशमा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक जोशी, पंचायत समिति सदस्य दिलीप गमेती, भगवती लाल, , मुकुल मेहता, सरपंच कालू लाल, पदमाराम, मोतीलाल, गणेश लाल, अंशी देवी, मागणी बाई, रामलाल, तोलाराम, मनोहर लाल, रूपलाल, अंबालाल, देवीलाल, साजू राम, ,देवी सिंह राजपूत, अर्जुन सिंह ओम सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित कई कार्यकता और ग्रामीण मौजुद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!