Home » प्रदेश » एनडीपीएस एक्ट में वांछित 10 हजार का ईनामी मुलजिम का किया गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट में वांछित 10 हजार का ईनामी मुलजिम का किया गिरफ्तार

सायरा – थाना पुलिस ने एक साल से फरार 10 हजार के ईनामी मुलजिम को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त वाछित मुल्जिमानों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में कार्रवाई की हैं।
स्वरूपगंज थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जनवरी 2025 में एनडीपीएस एक्ट में पिण्डवाड़ा में अवैध 11 किलो 900 ग्राम गांजे की तस्करी करने वाला आरोपी सुआवतों का गुड़ा निवासी मनोहर लाल उर्फ मनोज मेघवाल करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था। जिस पर सिरोही पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था। उन्होने कहा कि आरोपी अपने ठिकाने बदलता रहता था। इसलिए सायरा पुलिस को सूचना दी गई थी। सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल कास्टेबल नरपतराम और धर्मेन्द्र कुमार ने आरोपी को भानपुरा के जंगल से पकड़ा गया ।

बता दे कि आरोपी मनोहर लाल उर्फ मनोज मेघवाल जनवरी 2025 को पिंडवाडा नेशनल हाईवे पर चल रही नाकाबंदी को तोड़कर भाग गया था। इस नाकाबंदी पर मौजुद पिंडवाडा थाने के भवानीसिंह टीम ने मालेरा तिराया पर नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की तरफ से आ रहीं कार को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने एक व्यक्ति को कार सहित पकड लिया था। वहीं पुलिस ने कार से 11 किलों 900 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया था।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!