
गोगुंदा – शनिवार को क्षेत्र में संचालित अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ, श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र, स्टेप एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में ओबरा कलां में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन आयोजित किया गया। शिविर में एशियन पेंट्स कंपनी ने तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए कंपनी के प्रशिक्षकों ने महिलाओं को पेशेवर तरीके से पेंट करने, दीवारों को तैयार करने और रंगों के चयन जैसी बारीकियों को सिखाईं। जिससे महिलाओं को निर्माण क्षेत्र में कुशल रूप में स्थापित करने में मददगार बनेगा। इस दौरान क्षेत्र की 40 महिलाओं ने भाग लिया वहीं प्रतिभागी महिलाओं को पेंटिंग से जुड़े टूलकिट को वितरित किया गया ।
इस दौरान एशियन पेंट कंपनी के संजय कुमार, अरावली निर्माण के तख्त सिंह, धर्मराज, राजेंद्र सिंह सहित रूप लाल मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





