
गोगुंदा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला ने कहा कि अरावली पर्वतमाला के संरक्षण के लिए कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके बचाव के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार को मजबूर कर देगी।
झाला शुक्रवार को गोगुंदा एवं सायरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एस आई आर) को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राजस्थान की शान कहीं जाने वाले पर्वतमालाओं की श्रृंखलाओं को लेकर जो कार्यवाही की जा रही है। इससे राजस्थान का अस्तित्व समाप्त होने की स्थिति में हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में जन आंदोलन करके किसी भी कीमत में केंद्र सरकार की कार्रवाई को नहीं करने देगी।
झाला ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से नफरत करती हैं। केन्द्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (महानरेगा) शुरू की थी। उसको समाप्त करने के लिए अब नाम बदला जा रहा हैं। यही नहीं इस योजना को बंद करने के लिए जहां सम्पूर्ण राशि केंद्र सरकार वहन करती थीं। लेकिन अब राज्य सरकार को 40 प्रतिशत राशि देने का किया जा रहा हैं। इससे यह योजना पूर्ण बंद हो जाएगी और गरीबों को रोजगार का संकट हो जाएगा। केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार ने महानरेगा योजना इसलिए शुरू की थी कि गांव में रहने वाले गरीब लोगों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़े, बाहर नहीं जाना पड़े और इसका परिणाम भी हुआ गांव के लोगों की हैसियत बड़ी, रोजगार बढ़े स्थाई संपत्तियां बढ़ी लेकिन भाजपा सरकार इस योजना को समाप्त करने पर उतारू है।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने पूर्व की अशोक गहलोत द्वारा आमजन के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को एक – एक बंद कर दी है। इससे आम लोगों का जीवन यापन की परेशानी हो गई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, नीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासिया, पन्नालाल मेघवाल, बरकत अली, जब्बर सिंह चदाणा, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, केसू लाल खैर, जोधसिंह सायल, युवा मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल, हितेश माली, पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह बारहठ, शंकर लाल गरासिया, ओबीसी ब्लाक अध्यक्ष भेरूलाल सुथार, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल गमेती, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पालीवाल,चेन सिंह (भादवीगुडा), हडमत सिंह झाला, फतह सिंह मादा, सापाराम गरासिया, तोलाराम गुर्जर, रामचंद्र चौधरी, दीपेन्द्र सिंह चंद्रावत, विरमाराम गमेती, भूरसिंह, पूर्व सरपंच विमल जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





