सायरा – गुरूवार को थाना पुलिस ने डकैती के मामले में कारवाई करतें हुए 06 महिनों से फरार ईनामी अपराधी को रावछ के जगलों से रावछ निवासी कलाराम पुत्र वक्ताराम को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया। बता दे कि आरोपी कलाराम पर 5000 का इनाम भी था। वहीं इसी मामले में पुलिस ने 06 महिने पहले आशा राम, सोहन लाल , सुरेश, पुनाराम, टीलाराम सहित सोहन को गिरफ्तार किया था । थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत ने बताया कि करदा निवासी उमाराम पुत्र मोतीलाल गमेती ने 06 महिनों पहले मामला दर्ज किया था। मामले में उमाराम ने रात में सात लोगों के मारपीट घर से चांदी के जेवरात व रूपये लुटकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। कारवाई के दौरान एएसआई शम्भु सिंह, कास्टेबल निम्बाराम , हस्तीराम ,रूपाराम सहित काना पुरी शामिल थे।
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।