
सायरा – सेवार्थ पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में नान्देशमा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल के नेतृत्व में तहसीलदार सुरेश मेहता और विकास अधिकारी महिप सिंह को दो आवासीय किश्त नहीं मिलने से हो रही परेशानी को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं सौंपे गए ज्ञापन पर तहसीलदार और विकास अधिकारी ने जल्दी किश्त दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पुर्व सरपंच वकता राम गमेती, पर्यावरण प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मांगी लाल गायरी, गणेश मेघवाल, किशन मेघवाल, नानदास, हितेश माली , खुमाण सिंह राजपूत, राजू मेघवाल सहित पुष्कर गर्ग मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





