Home » प्रदेश » जिला स्तरीय प्रदर्शनी को लेकर उत्साह युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने किया अवलोकन

जिला स्तरीय प्रदर्शनी को लेकर उत्साह युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन ने किया अवलोकन

सूचना केंद्र में प्रदर्शनी का अवलोकन करते युवा

उदयपुर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में सूचना केंद्र परिसर में आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी को लेकर आमजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं शहरवासियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों, नवाचारों तथा जनहित में किए गए निर्णयों को आकर्षक पैनल, चार्ट, बैनर एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। युवाओं और विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में दर्शाई गई योजनाओं को न केवल रुचि के साथ देखा, बल्कि उनके उद्देश्य, लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं और विकास की दिशा को समझने का अवसर मिलता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह प्रदर्शनी बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है। इसमें राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में तथ्यात्मक जानकारी मिल पा रही है। युवाओं ने रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, महिला एवं युवा सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं में विशेष रुचि दिखाई।उपनिदेशक जनसम्पर्क गौरीकान्त शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को योजनाओं से जोड़ना है, ताकि वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें। यह जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी 18 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है तथा प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!