
गोगुंदा – बुधवार को पानरवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 50 छात्र – छात्राओं ने शिक्षकों के साथ क्षेत्र में संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र पर भ्रमण किया। इस दौरान केंद्र प्रबंधक दीपेंद्र सिंह चंद्रावत ने फाइनेंशियल साईबर फोर्ड व लोन ऐप से होने वालें धोखेबाजी से बचने की जानकारी छात्र छात्राओं को साझा की गई। इस दौरान दिपेंद्र सिंह चन्द्रावत ने कहा कि आज के दौर में हर सोशल मीडिया पर लुभावने और फर्जी विज्ञापनों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि इस तरह के लुभावने विज्ञापन कभी भी खतरा साबित हो सकते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहें। विभिन्न आपातकालीन सूचनाओं के नंबरों जैसे साइबर फ्रॉड के 1930 और सुकन्या योजना के बारे में विभिन्न जानकारियों को विशेष रूप से साझा किया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





