
गोगुंदा – बुधवार को नेशनल हाईवे 27 पर उदयपुर से पिंडवाड़ा की तरफ से जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हाइवे एंबुलेंस के ईएमटी अमृत मेघवाल और पायलट कुशवर्धन सिंह झाला ने बताया कि बुधवार दोपहर को एक कार उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर जा रही थी। पीर बावजी (भादवी गुड़ा) के समीप पिछे से तेज रफ्तार से आई कार ने ऑवर ट्रेक किया जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार तीन लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई थीं। जिसका मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया। गौरतलब है कि पीर बावजी के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें छ वाहनों की भारी टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए थे। जिनका इलाज जारी है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





