Home » प्रदेश » राज्य सरकार के 2 वर्ष हुए पूरे, विकास का सुशासन रथ पहुंचा गावों तक

राज्य सरकार के 2 वर्ष हुए पूरे, विकास का सुशासन रथ पहुंचा गावों तक

राज्य सरकार के विकास कार्यो की जानकारी देते कार्यकर्ता

गोगुंदा – राज्य सरकार के 2 वर्ष पुरे होने पर विकास का सुशासन रथ मंगलवार को पंचायत समिति के ग्राम पंचायत , रावलिया खुर्द, रावलिया कला, सेमटाल, अंबावा, पडावली कला सहित पडावली खुर्द में पहुंचा।
पुर्व उपप्रधान पप्पू राणा भील ने बताया कि भारत सरकार के विकास कार्यो का सुशासन रथ विकास कार्यो की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रहा हैं। सुशासन रथ में प्रदेश के विभिन्न दर्शनीय स्थानों का जीरणोंद्वार,बड़े अस्पतालों का निर्माण, सड़कों का जाल बिछाना,किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के तहत पैसे खाते में डलवाना, बेलों से खेती करने वाले किसानों के लिए 30000 सहायता प्रदान करना, सूर्यगर योजना के तहत सोलर लगवाना, किसानों को सब्सिडी के तहत खेतों में तारबंदी का निर्माण, पाइपलाइन दिलवाना, हर गरीब परिवार को पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाना,और गरीब परिवार को खाद्य सुरक्षा से जोड़ना लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, गांव गांव तक बिजली पहुंचाना और गांव को डामरीकरण सड़कों से जोड़ना, 450 में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की जानकारी के बारे में बताया गया।

उन्होने कहा कि गोगुंदा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में अनेक विकास कार्य हुए जिसमें मुख्य रूप से पर्यटन की दृष्टि से मुख्य स्थान हैं। जहां पर चारों तरफ से सड़कों से जोड़ना गोगुंदा से मोडी छिपाला होते हुए तुला रोड, बरोड़ीया चौकी से कविता बड़गांव रोड, गोगुंदा आरा मशीन से मझावत उबेश्वर जी होते हुए रामपुरा चौराहा रोड, बाईपास से बस स्टैंड रोड,सेनवाड़ा से माडा खेत झाड़ोल रोड, हर विद्यालय में दो-दो कक्षा कक्ष का निर्माण, प्रार्थना सभा हेतु डोम का निर्माण,जर्जर विद्यालय आंगनबाड़ी भवन का रिपेयरिंग कार्य,ऐसे अनेक निर्माण करवाना, सायरा क्षेत्र में नवीन महाविद्यालय खुलवाना, गोगुंदा में महाविद्यालय के साथ ही कृषि महाविद्यालय खुलवाना, आईटीआई खुलवाना,गोगुंदा चिकित्सालय को क्रमोन्नत करवाकर उप जिला चिकित्सालय खुलवाना, देवला क्षेत्र में एकलव्य मॉडल विद्यालय का निर्माण, साथ ही टीन सेट निर्माण करवाना, सामुदायिक चबूतरा निर्माण, सीसी मय पुलिया निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पेयजल हेतु हेड पंप एवं पनघट निर्माण सहित किसानो को विधुत कनेक्शन दिलवाने जैसी कई जानकारियों के बारे में जनता बताया गया ।
इस दौरान विधायक प्रताप लाल भील, प्रधान सुंदर देवी, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, नादेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता नाहर सिंह देवड़ा, वरिष्ठ नेता गोपीलाल मेनारिया, प्रभारी अरविंद मेनारिया, नंदेश्वर प्रभारी कमलेश पालीवाल, संत करण नाथ, पंचायत समिति सदस्य दिलीप गमेती, सरपंच , साजू राम गरासिया, अर्जुन सुथार, देवी सिंह राजपूत, भंवर सिंह राजपूत, फतेह लाल जोशी, रूपलाल, मोतीलाल, सुरेश राजपूत ओम सिंह राजपूत, खुमान सिंह राजपूत, प्रवीण सिंह , हीरालाल प्रजापत, बोरसिया राजपूत, भंवर लाल सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजुद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!