
हनुमान जी के मंदिर के बाहर जीते गए प्रत्याक्षियों को शुभकामनाएं देते अधिवक्ता
गोगुंदा – मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कोर्ट परिसर में शांतिपूर्ण संपन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह झाला और उपाध्यक्ष पद पर चेतन दास वैष्णव विजय रहें। चुनाव संपन्न के बाद अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए विजय हुई प्रत्याक्षियों को शुभकामनाएं दी।
चुनाव अधिकारी महेन्द्र पालीवाल व धर्मवीर पाण्डे ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए खुमाण सिंह राव और राजवीर सिंह झाला तथा उपाध्यक्ष के पद के चेतन दास वैष्णव एवं हिरा लाल विरवाल मैदान में थें। उन्होंने कहा कि मतगणना 6 राउंड में पूरी हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजवीर सिंह झाला को 34 व खुमाण सिंह राव को 18 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी चेतन दास वैष्णव को 30 तथा हिरा लाल वीरवाल को 21 वोट मिले हैं। अध्यक्ष पद के लिए 16 मतों से राजवीर सिंह झाला और उपाध्यक्ष पद 9 मत से चेतन दास वैष्णव विजय हुएं। बता दें कि बार एसोसिएशन के निर्विरोध चुनाव हुए शुक्रवार को हुए थें । जिसमें महासचिव दुर्गा शंकर जोशी , सचिव अरूण पालीवाल, पुस्तकालय सचिव रेखा पाण्डेय और कोषाध्यक्ष पद पर सूर्य राज सिंह बाघेला को नियुक्त किया गया था।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता पुरूषोत्तम पुरी, नरेंद्र सिंह झाला, कुशाल सिंह राणावत, शिवशंकर जोशी, राजेश तेली, धर्मेश पालीवाल, घनश्याम पालीवाल, देवेन्द्र चौधरी, महेंद्र सिंह झाला सहित दुर्गेश मेघवाल मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





