
गोगुंदा – नेशनल हाईवे 27 पर भादवी गुड़ा के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में चार मृतकों के शवों को गोगुंदा पुलिस ने अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद सोमवार को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं गुजरात के तीनों मृतकों के परिजनों ने निजी एंबुलेंस से शवों को गुजरात पहुंचाया गया। दूसरी तरफ मृतक महिला के परिजनों ने भी शव को कब्जे में लिया है। हादसे को लेकर कार चालक ने ट्रेलर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ढाकोरवास थाना भामर जिला वाव (गुजरात) निवासी विक्रम पुत्र हिरा ठाकोर ने गोगुंदा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि रविवार को रिश्तेदारों के साथ निजी कार से नेशनल हाईवे 27 पर पिंडवाड़ा की ओर से उज्जैन जा रहे थें । इस दौरान कार को जीजा अरविंद पुत्र वाला ड्राइव कर रहे थे। कार में विक्रम पुत्र बलवंत ठाकोर सहित प्रकाश कुमार पुत्र रमेश ठाकोर थे। कार के आगे फॉरच्यूनर कार चल रही थी। उसने बताया कि नेशनल हाईवे 27 पर भादवी गुड़ा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पिछे से टक्कर मार दी। ट्रेलर की टक्कर से आगे चल रही फॉरच्यूनर से टकरा गई। जिससे फॉरच्यूनर कार पलटी हो गई। हादसे में एक सीमेंट का ट्रक , अल्टो कार के सहित मार्बल का ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गए थे। उसने बताया कि हादसे में अरविन्द, विक्रम व प्रकाश सहित फॉरच्युनर कार में सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । और 7 लोगों के घायल हो गए है ।
गोगुंदा अस्पताल के बाहर शवों को लेने पहुंचे परिजन
गौरतलब है कि रविवार को भादवी गुड़ा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक के बाद बाद एक करते हुए छ वाहनों की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में तीन कारों के परखच्चे उड़ गए थे । सूचना के बाद मौके पर गोगुंदा पुलिस हाइवे पेट्रोलियम की टीम सहित इमरजेंसी एंबुलेन्स मौके पर पहुंची थी । हादसे के बाद हाइवे के दोनों तरफ करीब पांच- पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे राहगीरों को बड़ी मुश्किलें झेलनी पड़ी। वहीं पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हाइवे को सुचारू करवाया गया था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





