
गोगुंदा – क्षेत्र के कविता में उदयराज भवन में अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह व वार्षिक सम्मेलन आगामी 4 जनवरी को आयोजित होगा।
महासचिव पंकज सिंह कडेचा ने बताया की भंवर सिंह चदाणा की अध्यक्षता में सोमवार को कविता में आगामी 4 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह व वार्षिक सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में सम्मेलन को लेकर तैयारियां से संबंधित विशेष चर्चा की गई। वहीं बैठक में सम्मेलन को लेकर पोस्टर विमोचन भी किया गया। इस दौरान महासभा के संरक्षक कुक सिंह गोड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम सिंह पड़ावली, राजसमंद जिलाध्यक्ष लाल सिंह परमार, उदयपुर जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह चदाणा उपाध्यक्ष अमर सिंह चाँदावत, मंगल सिंह सायरा, लाल सिंह तंवर, छगन सिंह कामा, प्रेम सिंह चदाणा, नाहर सिंह गोड़, किशन सिंह परमार , राजू सिंह , युवा अध्यक्ष दिनेश सिंह चदाणा, जय सिंह उठड़, शिव सिंह चदाणा, नौजा सिंह अंटालिया, जेत सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह गौड, भेरू सिंह, भंवर सिंह सिसोदिया , सोहन सिंह मौलिया सहित दौलत सिंह अंटालिया मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





