
उदयपुर– जिलेभर की 14 पंचायत समितियों के प्रधानों और उपप्रधानों के पांच सालों का कार्यकाल गुरूवार को समाप्त हो गया। पंचायत समितियों के कार्याकाल पुरा होने के साथ ही जिला कलेक्टर नमित मेहता ने जिले की 14 पंचायत समितियों पर प्रशासक के तौर पर उपखंड अधिकारी को नियुक्त किया हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासक की कार्यावधि नवनिर्वाचन के पश्चात गठित पंचायत समिति की प्रथम बैठक की तारीख के ठीक पूर्ववर्ती दिन तक रहेगी। जिले की इन पंचायत समितियों का कार्याकाल हुआ पूरा जिसमें गिर्वा, कुराबड़, भींण्डर , बड़गांव, मावली, वल्लभनगर , गोगुंदा, सायरा, झाड़ोल, कोटड़ा, फलासिया, ऋषभदेव, खैरवाड़ा सहित नयागांव शामिल हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





