
उदयपुर – जिले के वल्लभनगर थाना पुलिस ने थानाधिकारी दिनेश पाटीदार के नेतृत्व में आसूचना व तकनीकी सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए डांगीखेड़ा गांव के श्री चामुण्डा माताजी के मंदिर से रात को चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर चोर तालाब टुस डांगीयान (डबोक) निवासी प्रकाश पुत्र भगवती लाल को गिरफ्तार किया करते हुए चोरी का माल बरामद व वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल जब्त किया गया हैं। थानाधिकारी दिनेश पाटीदार ने बताया कि थाना क्षेत्र के डांगीखेडा निवासी सोहनलाल पुत्र हीरा ने रिपोर्ट पेश की थी जिसमें उसने डांगी खेड़ा गांव के श्री चामुण्डा माताजी के मंदिर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दान पेटी से नगदी एवं माता जी की छोटी नथ (वाईसर) चोरी करने का मामला दर्ज करवाया था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





