Home » प्रदेश » संभागीय आयुक्त ने किया राष्ट्रीय लेक्रोज विजेताओं का सम्मान

संभागीय आयुक्त ने किया राष्ट्रीय लेक्रोज विजेताओं का सम्मान

उदयपुर। कटरा, जम्मू में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित हुई द्वितीय फेडरेशन कप लैक्रोज  प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दौहरा खिताब जीत कर लौटी राजस्थान टीम का उदयपुर संभागीय आयुक्त सहित विभिन्न संस्थाओं एवं खेल प्रेमियों ने उदयपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया। अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले जनजाति अंचल के लेक्रोज कप्तान सुनीता मीणा व मोहनलाल गमेती सहित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक नीरज बत्रा का उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने अपने कार्यालय में अभिनन्दन किया। उदयपुर जनजाति क्षेत्र के अधिकांश खिलाड़ियों से सुसज्जित राजस्थान टीम को फेडरेशन कप हेतु अपने विवेकाधीन निधि से 10 लाख 20 हजार की वित्तीय सहायता देने वाले राजस्थान के राज्यपाल  हरि भाऊ किशन राव बागडे का शुभकामना संदेश भी दिया जिन्होंने आदिवासी अंचल के  खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से प्राप्त किए गए उत्कृष्ट परिणाम को जमकर सराहा एवं क्षेत्र में समाज कल्याण सहित लक्ष्य ओलंपिक को प्राप्त करने का आह्वान किया। खिलाड़ियों व प्रशिक्षक ने भी राज्यपाल , राजस्थान सरकार एवं उदयपुर संभागीय आयुक्त का अतुलनीय सहयोग एवं प्रोत्साहन हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन, राजस्थान माइन्स एंड मिनिरल्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक कृति राठौड़, डीजीएम बी.एस. पत्राबत, आई टी निदेशक गिरिराज कथेरिया तथा अधिकारी गण मौजूद रहे। इससे पूर्व कालका माता व्यापार मंडल एवं क्षेत्र वासियों अशोक शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत, जी एल कुमावत, जसवंत उपाध्याय, अमिता, लक्षिता त्रिपाठी, सुमन शर्मा,अनिल शर्मा, विजय नागर, विकास त्रिपाठी, गोविंद सिंह राठौड़, आनन्द कुंवर राठौड़ आदि एवं कालका माता मंदिर यूनिवर्सिटी रोड पर मंदिर पुजारी देवेंद्र सिंह गौड़ सहित क्षेत्र वासियों ने ढोल बाजे बजा व मिठाई खिला समारोह पूर्वक स्वागत किया। सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय में उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा एवं उपस्थित जन समूह ने, रामपुरा चौराहे पर पूर्व सरपंच सीसारमा मोतीलाल खड़ा, वालू राम गमेती, नाना लाल गमेती सहित ग्राम वासियों ने स्वागत अभिनंदन किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!