Home » प्रदेश » सरकार ने हर जगह बैठा रखें हैं अपने एजेंट जो कर रहें हैं कालाबाजारी- पुर्व मंत्री गरासिया

सरकार ने हर जगह बैठा रखें हैं अपने एजेंट जो कर रहें हैं कालाबाजारी- पुर्व मंत्री गरासिया

एसडीएम को ज्ञापन सौपते कांग्रेस कार्यकर्ता

गोगुंदा– उपखंड कार्यालय के बाहर मंगलवार को काग्रेंस पार्टी के कार्यकतायों ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी (ए) के नेतृव में यूरिया खाद नहीं मिलने से किसानों को हो रही भारी परेशानी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करतें हुए उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि सरकर के द्वारा की जा रही कालाबाजारी से किसानों मजदुरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

धरना प्रदर्शन के दौरान पुर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने कहा कि आज किसानों को यूरिया खाद,बीज समय पर नहीं मिल रहा हैं। सरकार सभी तरह की योजनाएं बद कर रहीं हैं। आज अगर किसान खाद का कट्ठा लेने जा रहा हैं। तो उसको दुगुने दामों में खरिदना पड़ रहा है। आज कालाबाजारी को लेकर काश्तकार परेशान और लावारिश हो रहा हैं। भाजपा सरकार एक तरफ किसानों की आय दुगुनी करने के वादें करती हैं लेकिन दुसरी तरफ खाद और बीजों के भाव दुगुना कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जगह-जगह एजेंट रखें हैं वो किसानों से कालाबाजारी कर रहें हैं। सरकार अगर आगे किसानों की समस्याओं पर सुनावाई नही करेंगी तो आगे राज्य स्तर पर बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहें कांग्रेस कार्यकर्ता

धरना के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चदाणा,क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरी सिंह झाला, युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ़ शेख, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पालीवाल, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल गमेती, पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह बारहठ, रामचंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष चंपाराम गरासिया, गोपीलाल पालीवाल, फतहसिंह झाला, पन्नालाल मेघवाल, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, हितेश पालीवाल, शंकर सिंह डिंगारी, नान्देशमा किसान मोर्चा अध्यक्ष खुमाण सिंह कुभावत , हितेश माली, अनुसूचित ब्लॉक अध्यक्ष नारायण मेघवाल, सरदार सिंह कमोल, जीएसएस अध्यक्ष फतहलाल मेघवाल, हितेश माली, पूर्व सरपंच पूराराम गमेती,हडमत सिंह झाला, फतहसिंह मादा, भीमाराम गरासिया,विमल जैन,भाणाराम गरासिया, चेन सिंह फूटिया, किशनसिंह घाटा, जेतसिंह भारोडी, शंकर मेघवाल, वीरमाराम गमेती सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजुद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!