Home » प्रदेश » राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाएं – एडीएम सिटी

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाएं – एडीएम सिटी

उदयपुर। विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में एडीएम ओझा ने राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 10 से 25 दिसम्बर तक होने वाले विविध आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के आह्वान किया। उन्होंने 12 दिसम्बर से विधानसभा वार प्रस्तावित रथ यात्राओं की जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों को रथ यात्राओं के ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रमण के दौरान विभागीय प्रतिनिधियों तथा आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में संपर्क पोर्टल पर विभागवार पंजीकृत, निस्तारित एवं लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। इसमें राज्य एवं जिला औसत से कम उपलब्धि वाले विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त निस्तारण की हिदायत दी। बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य आयोजना अधिकारी महावीर प्रसाद, एडीसी हितेष सोनी सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, एसआईपीएफ, श्रम, वन, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल, आवासन मंडल, आयुर्वेद, कॉलेज शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, मत्स्य, अल्पसंख्यक कल्याण, अनुजा निगम आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!