
गोगुंदा – क्षेत्र के काछबा गांव में अंतरराष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस पर लैंगिक हिंसा की रोकथाम को लेकर महिला अधिकारिता विभाग पर्यवेक्षक सीमा चौहान के नेतृत्व में जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र से प्रबंधक राधा औदिच्य ने महिलाओं को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाते हुए घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, वन स्टॉप सेंटर ,पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील उड़ान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, शिक्षा सेतु योजना व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





