
गोगुंदा – सोमवार को दिनदहाड़े बत्तीसी की रस्म अदायगी कर घर लौट रही बस को अज्ञात बदमाशों ने लुटने और मारपीट करने का मामला सामने आया। सोमवार दोपहर को सेमड़ से मजावद की ओर जा रही एक बस को तिपहिया वाहन में आए 5 बदमाशों ने महिलाओं और पुरुषों को डरा धमकाकर मारपीट की गई।
मजावद निवासी वर्दी चंद्र लोहार ने बताया कि सोमवार को परिवार के साथ बत्तीसी की रस्म अदायगी को लेकर सेमड़ गये थे तो शाम को घर लौटते समय तरपाल के समीप तिपहिया वाहन ने बस के आगे तिपहिया वाहन को खड़ा कर। पांच अज्ञात बदमाश बस में चढ़ गये और मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि बस में 25 महिलाएं और 12 पुरुष सवार थे । पांचों बदमाशों के पास हथियार, लोहे के सरीए और चाकू थे । बदमाशों ने चाकू दिखाते हुए बस लूटने का प्रयास किया गया लेकिन बस में सवार महिलाओं के चिल्लाने से गांव के लोग मौके पर आ गये तो बदमाशों ने तिपहिया वाहन को मौके पर छोड़ भाग गए। मारपीट के दौरान वर्दी चंद्र और अन्य लोगों को चोटें भी आईं थीं। सूचना के बाद सायरा पुलि मौके पर पहुंची।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





