Home » प्रदेश » राजस्व विभाग में आईटी पदों के सृजन की मांग, राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौंपा

राजस्व विभाग में आईटी पदों के सृजन की मांग, राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौंपा

उदयपुर– सोमवार को राजस्व विभाग में आईटी पदों के सृजन हेतु तथा टीएसपी कैडर में विद्यमान विसंगतियों को लेकर राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी एवं टीएसपी संयोजक हरीश मीणा द्वारा राजस्व मंत्री हरीश मीणा को ज्ञापन सौंपा।
राजस्थान राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी ने राजस्थान सरकार के राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा से शिष्टाचार मुलाकात कर राजस्व विभाग में प्ज् कैडर की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत कार्यात्मक औचित्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। चौधरी ने मंत्री को अवगत करवाया कि जिस तीव्र गति से विभाग ऑनलाइन सेवाओं की ओर अग्रसर हो रहा है। उसी अनुरूप राज्य के नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए विशेषज्ञ कर्मियों के पदों का सृजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपतहसील स्तर से लेकर शासन सचिवालय तक प्ज् कर्मियों की कार्य-भूमिका, आवश्यकता एवं कार्यात्मक औचित्य को विस्तार से बताते हुए रिपोर्ट सौंपी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!