Home » प्रदेश » जनता के मुद्दों को जुटाएगी और उन्हें संगठित रूप से उठाएगी – युवा कांग्रेस

जनता के मुद्दों को जुटाएगी और उन्हें संगठित रूप से उठाएगी – युवा कांग्रेस

गोगुंदा – विधानसभा क्षेत्र से रविवार को युवा कांग्रेस ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार “संकल्प अभियान हर घर तक 100 दिन कार्ययोजना की शुरुआत ‌‌की गई। अभियान के दौरान क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को सीधे जनता के बीच जाकर समझना, लोगों को जागरूक करना और उनकी आवाज़ को संगठन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस उदयपुर देहात कार्यकारी जिलाध्यक्ष बालू भील, देहात कांग्रेस महासचिव डॉ. कुशलेश चौधरी और युवा कांग्रेस विधानसभा गोगुंदा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। टीम ने ग्रामीणों, युवाओं, किसानों और महिलाओं से संवाद करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बेरोज़गारी, सड़क और महंगाई जैसी समस्याओं को जुटाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पर्चे वितरित किए और लोगों को बताया कि आने वाले 100 दिनों में युवा कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत जानकारी जुटाएगी और उन्हें संगठित रूप से उठाएगी। साथ ही, लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष गोपाल गमेती,नाथू लाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!