
गोगुंदा – रविवार को राज्य सभा सांसद नीरज डांगी के गोगुंदा आवागमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी साफ़ा पहनाते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। डांगी रविवार को उदयपुर से सिरोही एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। उप सरपंच लाल कृष्ण सोनी के निजी कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर विशेष चर्चा करते हुए सांसद मद से महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर इंटर लॉकिंग मुख्य सड़क तक , कस्बे में डिजिटल लाइब्रेरी सहित कई कार्य निर्माण कराने की मांग रखीं । इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) के अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, जगदीश सोनी, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष हरिसिंह झाला, मोड़ी उपसरपंच प्रहलाद सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, वन्नदास (महाराज), लोहार समाज युवा अध्यक्ष सुरेश लोहार, रघुवीर टेलर , एडवोकेट दुर्गेश मेघवाल, दीपेंद्र सिंह चन्द्रावत,रणवीर सिंह , जयदीप सिंह , देवेन्द्र सिंह, रूपलाल, विजय मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





