
उदयपुर– राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रांतीय कार्यालय श्री गोवर्धननाथ के मंदिर में राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न जिलों से जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी उपस्थित रही। प्रदेश अध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिला अध्यक्षों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। प्रदेश महासचिव गौरव गुप्ता ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई ओर लंबित मांगों की पूर्ति हेतु सभी को एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया गया। जिस पर सभी उपस्थित जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी ने स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही 7 जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया अपनाकर चुनाव करवाने निर्णय लिया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





