
गोगुंदा– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओर से नई दिल्ली में आगामी 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड एवं एसआईआर प्रक्रिया रैली की तैयारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) की ओर से रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए एसआईआर के नाम पर धांधली की जा रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा इसके विरोध में नई दिल्ली के रामलीला मैदान पर 14 दिसम्बर को महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से बडी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेगे। गोगुंदा विधानसभा से भी इस रैली में पहुंचने के लिए बडे स्तर पर तैयारी की जा रही है।
बैठक के दौरान युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष हरीसिंह झाला, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रहलाद सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष पन्नालाल मेघवाल, चम्पालाल गरासिया, नीकाराम गरासिया, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल गमेती, वरिष्ठ नेता केसूलाल खेर, युथ कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष भाणाराम गरासिया, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, ओबीसी मंडल अध्यक्ष सुरेश लौहार,नांदेशमा युवा मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल, गोगुन्दा युथ मंडल अध्यक्ष लीलाधर पालीवाल, हितेश माली, किशनसिंह घाटा, फतहसिंह चदाणा, दीपेन्द्रसिंह चंद्रावत, चेनसिंह फूटिया, जेतसिंह भारोडी, किशनसिंह खरवड, हिमांशु सोनी, जयदीपसिंह, दीपेन्द्रसिंह झाला, चुन्नीलाल मेघवाल, एडवोकेट दुर्गेश मेघवाल, रमेेश प्रजापत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजुद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





