
उदयपुर। क्षेत्र के विभिन्न गांवो में राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत उदयसागर बांध के नहरी विकास कार्यो का जापान से आई जायका टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं राजीविका समूह के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहें।
बांध स्थल पर जायका की और से आये मिसिहारा रायसुके एव सिद्वार्थ परमेश्वरनका राजस्थानी रीतिरिवाज में साफा पहनाकर एवं तिलक लगा कर स्वागत किया जल ससांधन विभाग अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता वीरेन्द्र सिंह सागर, अधीक्षण अभियन्ता, मनोज कुमार जैन एवं रमाशंकर शर्मा अधिशाषी अभियन्ता, मोहित पाटीदार, सहायक अभियन्ता साहुनदीन व राजेशकुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियो ने बांध का भम्रण एवं पौधारोपण का कार्य करवाया। अधिकारियो ने परियोजना से जुडे विभिन्न निर्माण कार्यो नहर की टाईल एवं सी.सी. लाईनिग का कार्य,जल वितरण समिति एवं जल उपयोक्ता संगम के भवनों का कार्यस्थल पर निरीक्षण करवाया इस दौरान जायका दल द्वारा उक्त भवनो का उद्घाटन किया गया।
दल द्वारा परियोजना से जुडे विभिन्न निर्माण कार्य नहर टाईल एवं सी.सी. लाईनिग घाट निर्माण कार्य टाईल निर्माण कार्य आदि विभिन्न पहलुओं को बैनर के माध्यम से प्रदशित किया। निर्माण सामग्री गुणवत्ता प्रयोगशाला का साईट केम्प पर निरीक्षण करवाया। वल्लभनगर तहसील के करणपुर गांव में राजीविका दल एवं गा्रमीणों द्वारा स्वागत किया। जिसके दौरान महिलाओ द्वारा स्वागत गीतगाकर अभिन्दन किया गया। कमान्ड क्षेत्र में क्रियान्वित विभिन्न आजीविका गतिविधियो में मसाला, वर्मीकम्पोस्ट, साबुन, अगरबती, सोर्न्दय प्रसाधन सामग्री की स्टाल का दल द्वारा निरीक्षण किया गया। राजीविका दल के ब्लाक प्रोजेक्ट मेनेजर सचिन, सयुक्त निदेशक कृषि विभाग सुधीर वर्मा, उद्यान विभाग उदयपुर के उप निदेशक कैलाशचन्द शर्मा, मंजरी ,बायफ,अर्पण सेवा संस्थान एवं स्थानीय काश्तकार उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





