Home » प्रदेश » राजस्थान लेक्रोज टीम खिताब की रक्षा हेतु जम्मू रवाना, संभागीय आयुक्त ने टीम टी-शर्ट अनावरण कर शुभकामनाएं दी

राजस्थान लेक्रोज टीम खिताब की रक्षा हेतु जम्मू रवाना, संभागीय आयुक्त ने टीम टी-शर्ट अनावरण कर शुभकामनाएं दी

उदयपुर– राजस्थान लेक्रोज टीम अपने खिताब की रक्षा हेतु अपनी तैयारी को परवान चढ़ा जम्मू रवाना हुई । राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी के अनुसार ओलंपिक खेल लैक्रोज  की प्रथम फेडरेशन कप की महिला व पुरुष दोनों वर्गों की विजेता राजस्थान टीम कटरा, जम्मू में 5 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली द्वितीय फेडरेशन कप प्रतियोगिता हेतु राजस्थान लेक्रोज संघ एवं उदयपुर प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में जारी प्रशिक्षण एवं अनुकूलन शिविर में अपनी गहन तकनीकी तैयारी के पश्चात अपने खिताब की रक्षा हेतु जम्मू रवाना हुई इससे पुर्व उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने टीम टी-शर्ट का अनावरण कर शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि इस  प्रतियोगिता हेतु राजस्थान के राज्यपाल हरी भाऊ किशन राव बागडे ने अपने विवेकाधीन निधि से उदयपुर संभागीय आयुक्त  की अनुशंसा के आधार पर उदयपुर के जनजातीय अंचल के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उपलब्धियां के मद्देनजर रूपए 10 लाख 20हजार की राशि प्रदान की तथा उच्च आयाम हेतु शुभकामनाएं दी हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सुसज्जित 28 सदस्यीय राजस्थान टीम में महिला टीम की कप्तान सुनीता मीणा एवं पुरुष टीम के कप्तान मोहनलाल गमेती तथा प्रशिक्षक नीरज बत्रा हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!