उदयपुर– लखनऊ में आयोजित स्काउट गाइड की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में उदयपुर के 40 और राजस्थान राज्य से 1703 स्काउट गाइड व पदाधिकारीयों ने सहभागिता की। सी ओ गाइड उदयपुर अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि जंबूरी कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राजपाल महोदया आनंदीबेन पटेल के कर कमलो द्वारा किया गया। जंबूरी में फूड प्लाजा, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, कैंप क्राफ्ट,प्रदर्शनी, रंगोली, लोक नृत्य, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, फैशन शो, स्किल ओ रामा, फर्स्ट एड, टेंट पिचिंग,अनुमान लगाना, कैंप फायर, राज्य गाइड गेट व राज्य स्काउट गेट सहित विभिन्न प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राजस्थान राज्य ने विंग बार स्काउट व गाइड दोनों विभागों में प्रथम स्थान एवं चीफ नेशनल कमिश्नर फ्लैग व शील्ड प्राप्त कर अपना परचम फहराया। साथ ही प्रत्येक प्रतियोगिता में ए ग्रेड प्राप्त किया। जंबूरी में ड्रोन शो के द्वारा सभी का मन मोह लिया गया। कार्यक्रम का समापन समारोह में राष्ट्रपति महामहिम महोदया द्रोपति मुर्मू के साथ राज्यपाल महोदया आनंदीबेन पटेल, चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ उपस्थित हुए। पुरस्कार वितरण समारोह उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह, कमिश्नर प्रभात कुमार ने राज्य सचिव डॉक्टर पीसी जैन एवं राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत स्काउट व सुयश लोढ़ा गाइड राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल को शील्ड व फ्लैग देकर सम्मानित किया।
19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में दल नेता नगेंद्र कुमार मेहता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झाल्लरा एवं दल नेत्री चेतना सारंगदेव प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी व सी ओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडे के साथ गाइडर संतोष मेघवाल,मलकीत कौर के नेतृत्व में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वल्लभनगर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परमदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलसीगढ़ एवं स्काउटर भगवती लाल साहू मांगीलाल गायरी के नेतृत्व में स्कॉलर एरीना स्कूल, तुलसी अमृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल कानोड़ रेंजर कोमल सालवी सम्मिलित हुए।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





